Home » खेलते समय आग से जली बच्ची, कलेक्टर झा ने बेहतर उपचार कराने के दिए निर्देश
कोरबा

खेलते समय आग से जली बच्ची, कलेक्टर झा ने बेहतर उपचार कराने के दिए निर्देश

0 जनचौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं, 167 लोगों ने दिए आवेदनकोरबा। कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। जनचौपाल में 167 लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों का आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम बरपाली निवासी मुकेश कुमार मिरी ने अपनी बच्ची के इलाज के लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। मुकेश कुमार मिरी ने बताया कि उनकी 5 वर्षीय पुत्री खेलते समय घर में चूल्हे की आग से गंभीर रूप से जल गई थी। कोरबा में इलाज कराने के बाद उसे बिलासपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उसने अपने पुश्तैनी खेत को गिरवी रखकर अस्पताल में इलाज कराया है। अब आगे इलाज के लिए मदद की जरूरत है। कलेक्टर झा ने मुकेश कुमार मिरी के आवेदन पर संवेदनशीलता दिखाते हुए सीएमएचओ को निर्देशित किया है कि बच्चे के इलाज के लिए हर संभव मदद किया जाए। इसी तरह पाली तहसील अंतर्गत ग्राम ईरफ निवासी 70 वर्षीय बिदुर दास ने जनचौपाल में आवेदन प्रस्तुत कर अपनी जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन किया। जिसमें उसने बताया कि उसकी जमीन को लेकर विवाद की स्थिति है, इसे देखते हुए सीमांकन कराने की आवश्यकता है। बिदुर दास के इस आवेदन पर कलेक्टर संजीव झा ने पाली तहसीलदार को उक्त भूमि के सीमांकन के लिए निर्देशित किए। जनचौपाल में अपर कलेक्टर द्वय विजेंद्र पाटले, प्रदीप साहू, जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।सामाजिक बहिष्कार की शिकायतजनचौपाल में कोरबा तहसील के वार्ड क्रमांक 7 मोती सागरपारा निवासी पुरुषोत्तम चौहान ने उसका सामाजिक बहिष्कार व मारपीट संबंधी शिकायत की जिस पर कलेक्टर झा ने अपर कलेक्टर को मामले का निराकरण के लिए निर्देशित किए। उपरोक्त आवेदनों के अलावा जनचौपाल में जमीन के नामांतरण, खदान क्षेत्र में ब्लास्टिंग के कारण हो रही परेशानी, अतिक्रमण हटाने की मांग, एसईसीएल में रोजगार, बसाहट की मांग सहित अन्य आवेदन आए, जिनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर झा ने अधिकारियों को दिए।

Search

Archives