कोरबा। कुसमुण्डा क्षेत्र में बीती रात चोरी की एक घटना सामने आई। चोरों ने कैम्पर वाहन को पार करने की कोशिश की, लेकिन ले जाते समय पेड़ से टकरा गया। इसके बाद चोर वाहन को क्षतिग्रस्त हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वाहन मालिक लक्ष्मी दास ने के अनुसार रात को ड्राइवर वाहन लेकर आया और घर के बाहर खड़ा कर अपने घर चला गया, फिर से सुबह सात बजे चाबी लेने पहुंचा तो गाड़ी अपनी जगह पर नहीं थी। वाहन थोड़ी दूर नर्सरी जंगल में पेट से टकराया हुआ क्षतिग्रस्त हालत में मिला। वहीं, खून के निशान भी मिले हैं । इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर चोरी की घटना को अंजाम देते समय कैम्पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वे मौके से फरार हो गए।
वाहन मालिक ने इसकी शिकायत कुसमुंडा थाना पुलिस से की है, पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।







