Home » मालिक का पैसा हड़प लिया नौकर ने, वसूली के पैसा रख लिया अपने पास
कोरबा

मालिक का पैसा हड़प लिया नौकर ने, वसूली के पैसा रख लिया अपने पास

कोरबा। एक व्यवसायी के सामानों की उधारी वसूली करने के बाद नौकर ने मालिक को रुपए न देकर अपने पास रख लिया।कोतवाली थाना अंतर्गत डॉ. जायसवाल गली पुरानी बस्ती का निवासी विक्रम अग्रवाल पिता त्रिलोकचंद अग्रवाल गणपति इंटरप्राइजेस का प्रोपराइटर है। उनके संस्थान में पिछले 15-16 माह से प्रदीप कुमार तांडे पिता पुरूषोत्तम लाल 24 वर्ष निवासी सतनामी पारा सोनादुल्ला थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चाम्पा सेल्समेन के तौर पर कार्यरत था। वह फर्म के ग्राहक खुदरा व्यापारियों से सामानों की वसूली करता था। अक्टूबर-नवंबर 2022 में हिसाब मिलान करने पर कुछ रकम का विवरण नहीं मिला तो संदेह के आधार पर छानबीन की गई। 1 लाख 12 हजार 180 रुपए व्यापारियों से लेकर फर्म के कार्यालय में सेल्समेन ने जमा नहीं कराया और स्वयं उपयोग कर लिया। पत्नी श्रीमती मनीषा तांडे के समक्ष इसे स्वीकार किया और 26 नवंबर 2022 को शपथ पत्र निष्पादित करते हुए इसके अतिरिक्त मिलने वाली गड़बड़ी का भुगतान भी करना स्वीकार किया। व्यवसायी विक्रम ने जब अन्य दुकानदारों से संपर्क किया और उनसे प्राप्त रकम अदायगी का विवरण और सेल्समेन की वसूली कापी से मिलान करने पर कुल 2 लाख 27 हजार 786 रुपए की गड़बड़ी का पता चला। उसने 7 दिसंबर 2022 तक का समय रकम वापसी के लिए मांगा। इसके बाद वह  काम छोड़कर चला गया। दूसरे कर्मचारियों द्वारा संपर्क करने पर आश्वासन देता रहा फिर इंकार कर दिया। व्यवसायी विक्रम अग्रवाल ने प्रदीप कुमार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने धारा 408 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Search

Archives