Home » मेडिकल कॉलेज में मुर्दाघर के पास घुम रहा था संदिग्ध युवक, पुलिस ने पकड़ा तो निकला चोर
कोरबा

मेडिकल कॉलेज में मुर्दाघर के पास घुम रहा था संदिग्ध युवक, पुलिस ने पकड़ा तो निकला चोर

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में एक युवक मुर्दाघर के पास संदिग्ध स्थिति में घूम रहा था। अस्पताल के कर्मियों की नजर उस पर पड़ी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक से एक मोबाइल बरामद किया है, जो अस्पताल में भर्ती शिवप्रसाद अनंत की पत्नी कौशल्या बाई का निकला। कौशल्या ने बताया कि उसका मोबाइल फोन कुछ देर पहले अस्पताल के वार्ड में बेड से चोरी हो गया था। फोन पकड़े गए युवक के पास से बरामद हुआ।अस्पताल में काम करता था, किचन मैनेजर ने कहा मुझे मारने आया थामेडिकल कॉलेज अस्पताल के किचन मैनेजर आशीष कुमार मिरी ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम अभिजीत है। वह पहले अस्पताल के किचन में काम करता था। उसकी इसी तरह की हरकतों के कारण उसे काम से निकाल दिया गया था। रंजिशवश अभिजीत मुझे मारने के लिए आया हुआ था। उसने अस्पताल के वार्ड से एक मरीज का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद लोहे का रॉड लेकर वह मेरे वाहन के पास घात लगाकर मेरा इंतज़ार कर रहा था। मेरी बाइक का प्लग भी निकालकर अपने हाथ में रखा हुआ था, ताकि मैं बाइक को स्टार्ट ना कर सकूं। समय रहते हमने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Search

Archives