Home » बर्फ लेने गया था कटघोरा, बरबसपुर के पास पिकअप ने मारी ठोकर, बाइक चालक की मौत
कोरबा

बर्फ लेने गया था कटघोरा, बरबसपुर के पास पिकअप ने मारी ठोकर, बाइक चालक की मौत

कोरबा। कटघोरा-पेंड्रा रोड पर बरबसपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम लहंगाबहरा निवासी बुधवार सिंह कटघोरा से बर्फ लेकर अपने गृह ग्राम वापस लौट रहा था। इसी दौरान बरबसपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप क्रमांक सीजी 12 बीडी, 7189 ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। पिकअप व बाइक की टक्क्र आमने सामने हुई है। बाइक चालक बुधवार सिंह की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जटगा चौकी प्रभारी भीम यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। शव को सड़क से हटाया गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई। घटना जटगा चौकी अंतर्गत बरबसपुर की बताई जा रही है।

Search

Archives