Home » 40 फीट ऊपर पानी टंकी पर चढ़ी बछिया, रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाई जान
कोरबा

40 फीट ऊपर पानी टंकी पर चढ़ी बछिया, रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाई जान

कोरबा-पाली।  नगर पंचायत पाली मांदन रोड स्थित पानी की टंकी पर लगभग 40 फीट ऊंचाई तक बछिया चढ़ गई। बछिया को देख लोग हैरान हो गए। बछिया बुधराम जायसवाल की बताई जा रही है।  बछिया की उम्र लगभग 5 माह है। खास बात यह है कि बछिया पानी की टंकी पर चढ़ तो गई, लेकिन 40 फीट उपर जाकर ठहर गई। उसके हाव भाव को देखकर लग रहा था कि वह नीचे उतरने में असमर्थ थी। इसकी सूचना पशुधन विकास विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल पशुधन विकास विभाग पाली की टीम डॉ. यूके तंवर पशु चिकित्सा सहायक शलयज्ञ के मार्गदर्शन में मौके पर पहुंची। पानी टंकी के ऊपर चढ़कर बछिया को बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित टंकी से नीचे उतारा गया। उक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन में शशिकांत वारे सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पाली, अनिल कुमार सूर्यवंशी पशु परिचारक विनोद सोनी का विशेष योगदान रहा। इस सफल ऑपरेशन के बाद पशु मालिक बुधराम जायसवाल पाली के द्वारा पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Search

Archives