Home » छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कोरबा

छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा। एसईसीएल कॉलोनी गेवरा में कर्मचारी रोहित नारंग की पुत्री कुमारी गार्गी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजनों ने छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटकते देखा। वह डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी। अगले माह उसकी वार्षिक परीक्षा थी। इसकी सूचना दीपका पुलिस को दी गई। छात्रा ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इस बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। सभी का बुरा हाल है। दीपका पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Search

Archives