Home » नर्सरी में लगी आग, सागौन की लकड़ियां जलकर खाक
कोरबा

नर्सरी में लगी आग, सागौन की लकड़ियां जलकर खाक

कोरबा। जिले के रिसदी स्थित सागौन नर्सरी में बुधवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि 12 एकड़ नर्सरी में पिछले करीब चार घंटे से आग लगी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर 112 और नगर सेना का दमकल मौके पर पहुंचा। खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने का कार्य जारी है। आग लगने से छोटी-बड़े बेसकीमती लकडिय़ां जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है।

Search

Archives