अजा आयोग के अध्यक्ष को सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन
कोरबा। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त केपी खंडे का कोरबा के दौरान सतनामी समाज के राज महंत जेपी कोसले द्वारा समाज के उत्थान हेतु ज्ञापन सौंपा गया।समाज के पदाधिकारियों ने सौंपे गए ज्ञापन सौंपते हुए समाज हित में विभिन्न बिन्दुओं पर अपनी मांगों को अजा आयोग अध्यक्ष के समक्ष रखा। मांग रखी गई कि अनुसूचित जाति विभाग को पूर्व की भांति आदिम जाति कल्याण विभाग में रखा जाए, क्योंकि शिक्षा विभाग में विलय से कर्मचारियों की भर्ती एवं पदोन्नति में विलंब हो रहा है। प्रदेश के हजारों प्राचार्य के पद पर पदोन्नति नहीं हो पा रही है। इसी तरह नवीन विद्यालय स्वामी आत्मानंद विद्यालय में आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है एवं निर्धारित आरक्षण के आधार पर शिक्षकों का भर्ती एवं छात्रों का भर्ती सुनिश्चित किया जाए। अनुसूचित जाति की भर्ती बैक लॉक के तहत चुनाव पूर्व किया जाए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रावास एवं आश्रमों में इन वर्ग के बेरोजगारों को पूर्व की भांति छात्रावास अधीक्षक बनाया जाए, जिससे हजारों बेरोजगार को रोजगार मिल सके। पूर्व में अनुसूचित जाति की बालिकाओं को एयर होस्टेस बनाया जा रहा था, जिसे पुनः बनाया जाए एवं अनुसूचित जाति हेतु गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर सभी जिलों को ₹100000 की स्वीकृति पूर्व की भांति किया जाए। कोरबा जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित उद्योग बाल्को , लैंको पावर प्लांट एमपीबी एसईसीएल में स्थानीय बेरोजगारों को तथा छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति वर्गों को आरक्षित कर भर्ती किया जाए। अनुसूचित जाति वर्ग के गांव में शमशान हेतु जगह आवंटित कर अहाता का निर्माण कराया जाए। अनुसूचित जाति के प्रकरणों पर थाना एवं न्यायालय में त्वरित कार्यवाही किया जाए। शिक्षा विभाग से अलग कर आदिवासी विकास विभाग में अनुसूचित जाति विकास विभाग में रखा जाय। अनुसूचित जाति के शिक्षकों के लिए शहरी क्षेत्र में आवास हेतु कम दर पर भूखंड उपलब्ध कराई जाए। गुरु घासीदास नेशनल पार्क जिला कोरिया एवं गुरु घासीदास जी के तपोभूमि गिरौदपुरी धाम को संरक्षित कर पर्यटन स्थल बनाए जाकर अभ्यारण स्थापित किया जाए। अनुसूचित जाति के लोगों के धर्मांतरण पर रोक लगाई जाए एवं ईसाई धर्म में मिलने वालों का आरक्षण खत्म किया जाए चिन्हाकित कर समाज के पादरियों के ऊपर कारवाही किया जाए, अनुसूचित जाति के बेरोजगार इंजीनियरिंग के छात्रों को योग्यता अनुसार संविदा भर्ती सभी विभागों में कराई जाए ताकि बेरोजगारी दूर हो सके, गुरु गद्दी एवं सतनाम विकास समिति पताढी धाम के लिए 1 करोड़ रुपए स्वीकृत कराई जाए ताकि मेला एवं गुरु गद्दी का विकास हो सके। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान मनीराम जांगड़े अध्यक्ष अखिल भारतीय सतनामी समाज, रवि खुटे, यूआर महिलांगे, जियल बघेल, सत्येंद्र डेहरिया, विजय दिवाकर, संत दास दिवाकर राजमहंत, शालिक राम कोसले सहित समाज प्रमुख उपस्थित थे।







