कोरबा। शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन को उपहार में मिले लिफाफे से भरे झोले को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार एक डीडीएम रोड स्थित एक निजी होटल में लल्लू प्रसाद जायसवाल के पुत्र की शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या रिश्तेदार व मेहमान पहुंचे हुए थे। उपहार स्वरूप मेहमानों के द्वारा घरेलू सामानों के साथ ही लिफाफे भी भेंट किए गए थे जिसे एक बैग में परिजनों ने रखा था। देर रात पार्टी चलती रही और लोगों का भी आना-जाना लगा रहा। सभी लोगों शादी-पार्टी की खुशियों में मशगूल थे, इसी बीच किसी अज्ञात चोरों ने उपहार में मिले लिफाफे से भरे बैग को धीरे से पार कर दिया। पार्टी समाप्त होने के बाद परिवार वालों ने जब सामान समेटना शुरू किया तो लिफाफे से भरा हुआ बैग गायब था। आपस में पूछताछ करने के बाद भी जब बैग नहीं मिला तो उसे चोरी का अहसास हुआ और परिवार के कुछ सदस्यों ने कोतवाली थाना पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने चोरों की पतासाजी शुरू कर दी है।







