Home » केटीपीएस संयंत्र के पावर ट्रांसफार्मर केबल में लगी आग, शहर में छाया अंधेरा
कोरबा

केटीपीएस संयंत्र के पावर ट्रांसफार्मर केबल में लगी आग, शहर में छाया अंधेरा

कोरबा। केटीपीएस संयंत्र में लगे पावर ट्रांसफार्मर केबल में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इसके साथ ही शहर में अंधेरा छा गया। लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह जमनीपाली सब स्टेशन से जोड़कर शहर की विद्युत व्यवस्था को बहाल किया जा सका। बताया जा रहा है कि केटीपीएस संयंत्र के पावर ट्रांसफार्मर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत केंद्र को विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसी सब स्टेशन से पूरे शहर को विद्युत आपूर्ति होती है। केटीपीएस संयंत्र के पावर ट्रांसफार्मर में लगा हुआ केबल जल जाने की वजह से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत केंद्र की व्यवस्था चरमरा गई। इसके साथ ही पूरे शहर में अंधेरा छा गया। केबल को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सका है। जमनीपाली सबस्टेशन से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत केंद्र के स्विच याड को जोड़कर शहर को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कुछ दिनों से शहर का तापमान लगातार बढ़ने लगा है। इसके साथ ही शहर में विद्युत की आंख मिचौली शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में तेज गर्मी के साथ पावर कट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विभाग द्वारा अब तक मेंटेनेंस की ना तो कोई तैयारी की गई है और ना हीरूपरेखा बनाई जा रही है।—

Search