Home » खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी बस, यात्रियों के बीच मची चीख-पुकार
कोरबा

खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी बस, यात्रियों के बीच मची चीख-पुकार

 

कोरबा। पसान थाना अंतर्गत बैरा पुल के पास मंगलवार की शाम कटघोरा से पेंड्रा रोड जा रही यात्री बस खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी। यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसा मंगलवार शाम लगभग 5ः30 से 6 के मध्य पसान थाना अंतर्गत बैरा पुल के आगे घटित हुआ।जानकारी के अनुसार जयश्री सर्विस की बस क्रमांक सीजी 04 सी7 7867 कटघोरा से पेंड्रा रोड जा रही थी। पसान से लगभग 4 किलोमीटर पहले सड़क के किनारे कोयला लदी ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 डीसी 7861 खड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि बस इसी रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से एक ट्रक आता नजर आ गया और दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। बस के चालक ने ट्रक से बचने के लिए स्टेरिंग घुमा दिया और इसके साथ ही तेज रफ्तार बस खड़े ट्रेलर के डाला से जा भिड़ी। हेल्पर की साइड में ट्रेलर से टकराते ही बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में महिला पुरुष सहित आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112, संजीवनी 108 और पसान थाना से एएसआई अजय दान लकड़ा व स्टाफ ने मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बस यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त और दुर्घटनाकारित दोनों वाहन को जप्त कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Search

Archives