Home » लकड़ी के ढेर में छिपकर बैठा था अजगर, खेलने के दौरान बच्चों ने देखा, मचा हड़कंप
कोरबा

लकड़ी के ढेर में छिपकर बैठा था अजगर, खेलने के दौरान बच्चों ने देखा, मचा हड़कंप

कोरबा। पुलिस लाइन में खेल रहे बच्चों के बीच उस समय हड़कंप मच गया जब लकड़ी के ढेर में अजगर सांप को देखा गया। 7 फीट का अजगर लकड़ी के ढेर में कुंडी मारकर बैठा हुआ था।  इसके बाद सुरेश कुमार आरक्षक ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम अध्यक्ष जितेंद्र सारथी को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जितेंद्र सारथी ने अजगर का रेस्क्यु किया।

आरक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन में सैकड़ो क्वार्टर हैं जहां पुलिसकर्मियों का परिवार निवास करता है, बच्चे नीचे खेल रहे थे इस दौरान जिस जगह पर अजगर कुंडली मार बैठा हुआ था, वहीं बच्चे छुपने के लिए गए हुए थे। अचानक नजर पड़ने पर बच्चे वहां से  भागे और हड़कंप मच गया। इसके बाद  सुरेश कुमार आरक्षक ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम अध्यक्ष जितेंद्र सारथी को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जितेंद्र सारथी ने अजगर का रेस्क्यु किया। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि अजगर काटता नहीं है लेकिन अगर किसी को जकड़ ले तो उसकी मौत भी हो जाती है। पुलिस लाइन के आसपास जंगल और नर्सरी होने के कारण सांप निकलने की घटना अक्सर सामने आती रहती है।
जितेंद्र सारथी ने बताया कि कोरबा जिले के बालकों, दर्री, एनटीपीसी, छुरी, कटघोरा, कुसमुंडा, गेवरा  दीपका, हरदी बाज़ार, बाकी मोगरा, उरगा, भैंसमां, करतला, रामपुर, पसरखेत, कुदमुरा, लेमरू तक पहुंचकर बेहद प्रयास कर जीवों को बचाने में हमारी टीम लगातार मेहनत कर रही हैं। साथ ही आम लोगों को ये भी समझना हैं रेस्क्यु टीम बहुत व्यस्त रहती हैं तो थोड़ा इंतजार करें और बिना जहर वाले सांपों को खुद भी भगाने की कोशिश करें।

Search

Archives