Home » विशाल अजगर ने पालतू खरगोश को बनाया निवाला, सांप को देखते ही घर वालों के उड़े होश
कोरबा

विशाल अजगर ने पालतू खरगोश को बनाया निवाला, सांप को देखते ही घर वालों के उड़े होश

कोरबा।  भुलसीडीह गांव में एक विशाल अजगर ने  पालतू खरगोश को अपना शिकार बनाया। घर में मौजूद लोगों की नजर जब सांप पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। विशालकाय अजगर को देखकर घबरा गए। इसके बाद इसकी जानकारी उन्होंने आसपास के लोगों को दी। लोगों ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी, जिन्होंने अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

इस दौरान मृत खरगोश का घर वालों ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।  जितेंद्र सारथी ने बताया कि लोगों में सांपों के प्रति जागरूकता आई है और वे अब सांपों को मारने के बजाय उन्हें बचाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।

Search

Archives