Home » जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज के परिजन से हुई लूट, बाइक सवार ने दिया घटना को अंजाम
कोरबा छत्तीसगढ़

जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज के परिजन से हुई लूट, बाइक सवार ने दिया घटना को अंजाम

कोरबा। जिले में सरेआम लूट की घटनाएं हो रही है। एक ऐसा ही मामला पोड़ीबहार में सामने आया है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज के परिजन के साथ मारपीट व लूट को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके साथ परिजन भी देखरेख के लिए पहुंचे है। भर्ती मरीज का एक परिजन सिविल लाइन थाना अंतर्गत पोड़ी बहार मार्ग की ओर गया हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने मारपीट कर लूटपाट की। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। बताया जा रहा है कि पहाड़ी कोरवा की बहु का अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। परिजन उसे घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। लूट की घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Search

Archives