Home » दो बोलेरो की चोरी के मामले को कटघोरा पुलिस ने सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद
कोरबा छत्तीसगढ़

दो बोलेरो की चोरी के मामले को कटघोरा पुलिस ने सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद

कोरबा। जिलान्तर्गत कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में बीते दो दिनों में दो अलग-अलग स्थानों से बोलेरो वाहन की चोरी को अंजाम दिया गया था। कटघोरा पुलिस ने मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की दोनों बोलेरो को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर रफीक खान व उनकी टीम ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच जटगा से आगे गौरेला रोड पर जंगल मे एक बोलेरो खड़ा दिखा। जिसमें बैठा युवक पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनराज सिंह कंवर पिता राखी सिंह कंवर उम्र 20 वर्ष निवासी आछीदादर थाना कटघोरा बताया।

उसने अपने साथी सोनू उर्फ संदीप कंवर पिता दयाराम कमर उम्र 23 साल निवासी आछीदादर थाना कटघोरा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया है। इसके पूर्व भी विगत 12 सितंबर को लखनपुर खुटरापारा से एक बोलेरो वाहन को चोरी कर पेंड्रा रेलवे स्टेशन में पार्किंग में खड़ा करना बताया। कथित आरोपी सोनू उर्फ संदीप कंवर के निवास पर पुलिस ने दबिश दी। यहां से आरोपी संदीप कंवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी मनराज सिंह कंवर के साथ लखनपुर से बोलेरो चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने बोलेरो वाहन को बरामद कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 379, 34 भादवि के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है। उक्त कार्यवाही में कटघोरा थाना के प्रभारी निरीक्षक रफीक खान, आरक्षक महेंद्र चंद्रा, खम्मन सिंह, रमेश कश्यप, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र मरकाम, गोपाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Search

Archives