Home » अटल आवास का छज्जा भरभराकर गिरा, दो घायल
कोरबा

अटल आवास का छज्जा भरभराकर गिरा, दो घायल

कोरबा। महाराणा प्रताप नगर स्थित अटल आवास में एक बड़ी घटना घटी है। आवास का छज्जा बीती रात भरभराकर अचानक नीचे आ गिरा। मलबे की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप नगर स्थित अटल आवास में विगत रात सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर से भी मेहमान आए हुए थे। कुछ मेहमान अटल आवास के छज्जे पर खड़े हुए थे। रात्रि 9ः00 बजे के लगभग मकान का छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। मलबे की चपेट में आकर 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अटल आवास में रहने वाले लोगों ने बताया कि कई बार नगर निगम को जर्जर मकानों की स्थिति से अवगत कराया गया है। शिकायत के बाद भी नगर निगम द्वारा किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अटल आवास में कई मकान जर्जर हो चुके हैं। यहां रहने वाले लोगों को हमेशा जानमाल का डर बना रहता है। बरसात आने में कुछ माह शेष रह गया है। नमी की वजह से मकान धरासायी होने की संभावना है। समय रहते मकानों की मरम्मत होना आवश्यक है।

Search

Archives