कोरबा। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार से हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से घटना मे प्रयुक्त चाकू स्टील की कटर जप्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त की रात लगभग 10 बजे, प्रार्थी कोमल प्रसाद दुबे पिता हेमचंद दुबे उम्र 50 वर्ष निवासी सर्वमंगला रोड फोकटपारा थाना कोतवाली कोरबा अपने पड़ोसी सुदेश पाल के घर से निकल रहा था। उसी दौरान आरोपी निखलेश पाल ने बिना कारण गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखे धारदार हथियार से गले पर प्राणघातक हमला किया। हमले से प्रार्थी घायल होकर जमीन पर गिर गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे परिवार वाले कृष्णा अस्पताल कोरबा ले जाकर भर्ती कराए।
घटना की जानकारी होने पर थाना कोतवाली पुलिस कृष्णा अस्पताल पहुंच पीडित से पूछताछ कर मौके पर बिना नंबरी अपराध धारा 296, 361(3), 115(2), 109 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण घटनास्थल पहुंच बारीकी से निरीक्षण किया। घटना घटित कर फरार आरोपी निखिलेश पाल की गिरफ्तार के लिए दो टीम बनाकर कर आरोपी के दोस्तों , कार्यस्थल व रिस्तेदारों की जानकारी प्राप्त की गई।
आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार दाबिश दी जा रही थी। आरोपी घटना घटित कर अपना मोबाईल फोन बंद कर दिया था । इसी दौरान मुखबीर से फरार आरोपी निखलेश पाल उर्फ घोड़ा के जांजगीर मे छुपे होने की सूचना पर थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर जांजगीर से आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया गया। थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया व घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू, स्टील कटर पेश किया जिससे गवाहों के समक्ष जप्त किए गए। आरोपी निखलेश पाल उर्फ घोड़ा, 28 वर्ष पता सर्वमंगला रोड, फोकटपारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।







