Home » आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत, तीन दोस्त बाल-बाल बचे
कोरबा

आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत, तीन दोस्त बाल-बाल बचे

कोरबा। आकाशीय बिजली गिरने से 15 साल के किशोर की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्राम गोढ़ी निवासी मयंक कर्ष अपने तीन दोस्तों के साथ आटा चक्की से चावल पिसवाकर लौट रहा था। इसी दौरान मौसम खराब हो गया और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई जबकि उसके साथ मौजूद तीन दोस्त बाल-बाल बच गए।

मयंक कक्षा 7वीं का मेधावी छात्र था। वह अभी 8वीं कक्षा में प्रवेश लिया था। उसके पिता किसान हैं और वह दो भाईयों में बड़ा था। मयंक के लौटने का इंतजार कर रहे परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो दौड़े भागे मौके पर पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इसी तरह बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगीडीहा (भवानी मंदिर) निवासी सविता मांझी 30 वर्ष की मृत्यु हो गई। वह अपनी देवरानी के साथ हसदेव नदी के किनारे लकड़ी लेने गई थी कि लौटते समय सुबह लगभग 11:30 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आ गईं और नदी में गिरकर डूब गईं। उसकी देवरानी इस हादसे में बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन और आरक्षक मनोज मिंज ने परिजनों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया।

Search

Archives