Home » राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुईं शिक्षिका निर्मला शर्मा
कोरबा छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुईं शिक्षिका निर्मला शर्मा

कोरबा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नुनेरा मे पदस्थ शिक्षिका निर्मला शर्मा एक बार पुनः राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुई हैं। सोशल अवेयरनेस ग्रुप, कौड़ीराम, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) द्वारा डाक से यह सम्मान पत्र भेजा गया है, जिसे संस्था की प्रधानाध्यपिका शारदा घृतलहरे द्वारा शिक्षिका को प्रदान किया गया।

ज्ञात हो कि सोशल अवेयरनेस ग्रुप, कौड़ीराम, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के द्वारा विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में गत वर्ष से प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल मे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी लंदन से इंदु बहोत और तेजेंद्र शर्मा, वर्जीनिया अमेरिका के योगाचार्य धनंजय, कोयलांचल युनिवर्सिटी झारखंड की प्रवक्ता डॉ पूजा सिंह व मुंबई से महिमा गुप्ता व अभिलाषा झा के साथ “निर्मला शर्मा“ भी शामिल थी।

कोरबा जिला मे नवाचारी शिक्षिका के रूप मे प्रसिद्ध निर्मला शर्मा को पूर्व मे भी अनेक राज्य व राष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, प्रांतीय संगठन सचिव प्रमोद राजपूत, जिला सचिव नरेन्द्र चन्द्रा, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बयान जारी कर कहा है कि “निर्मला शर्मा ने शिक्षण व प्रशिक्षण में हमेशा कोरबा जिला का नाम प्रदेश मे ऊंचा किया है और उनके जैसे नवाचारी शिक्षिका का सम्मान निश्चित रूप से संपूर्ण जिला के नवाचारी शिक्षकों का सम्मान है। इस उपलब्धि के लिए हम निर्मला शर्मा को बधाई देते हैं।

Search

Archives