Home » पोल्ट्री फार्म में घुसे विशालकाय अजगर का किया गया सफल रेस्क्यू
कोरबा

पोल्ट्री फार्म में घुसे विशालकाय अजगर का किया गया सफल रेस्क्यू

कोरबा। जिले में  बारिश का दौर जारी है, वहीं बिल में रहने वाले जीव बेचैन होकर बाहर आ रहे हैं।  इसी कड़ी में झगरहा बस्ती के एक पोल्ट्री फार्म में विशालकाय अजगर को देखा गया, जो कुछ मुर्गियों को अपना शिकार बनाकर कोने में कुंडली मारकर बैठा हुआ था।

ग्रामीण ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को दी। जिसके बाद इसकी जानकारी डीएफओ कुमार निशांत को दिया गया। उनके निर्देशानुसार एसडीओ सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंच कर कुंडली मार कर बैठे अजगर का श्री सारथी ने प्रोटोकॉल और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए, पर्याप्त दूरी बनाकर सावधानी से 8 फीट के अगजर को थैले में रेस्क्यू कर रखा।

लोगों को बताया कि यह इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) हैं जो  जहरीला नहीं होता, पर अपने शिकार को कुंडली मार कर दम घोट कर मार सकता हैं। इसलिए इनको पकड़ने या छेड़खानी करने की कोशिश न करें । सफल रेस्क्यू के बाद सभी ने राहत भरी सांस ली।

Search

Archives