Home » डीजल चोरी मामले में एसपी का बड़ा एक्शन, साइबर सेल के प्रशांत सिंह समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित
कोरबा छत्तीसगढ़

डीजल चोरी मामले में एसपी का बड़ा एक्शन, साइबर सेल के प्रशांत सिंह समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कोरबा। जिले में डीजल चोरी के मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोयलांचल क्षेत्र में सामने आए डीजल चोरी प्रकरण की जांच के दौरान लापरवाही और संदिग्ध भूमिका के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने यह कदम उठाया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक प्रशांत सिंह, कटघोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक गोपाल यादव तथा बांकीमोंगरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश कंवर और आरक्षक रोहित राठौर शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि डीजल चोरी से जुड़े मामलों में लगातार मिल रही शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एक साथ चार पुलिसकर्मियों के निलंबन से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

एसपी की इस कार्रवाई को विभाग में जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इससे जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं।

Search

Archives