Home » सर्प मित्रों की सतर्कता से बची सांपों की जान, सपेरों से किंग कोबरा को मुक्त कराया
कोरबा

सर्प मित्रों की सतर्कता से बची सांपों की जान, सपेरों से किंग कोबरा को मुक्त कराया

कोरबा। जिले में सांपों की गतिविधियों से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में वन विभाग ने सपेरों से किंग कोबरा को मुक्त कराया। सपेरे इस सांप को लोगों को दिखाकर पैसे वसूल रहे थे। वन विभाग ने सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

दूसरी घटना जिला चिकित्सालय चौकी की है। यहां करैत, कोबरा और धामन प्रजाति के सांप लगातार दिखाई दे रहे हैं। पिछली रात एक बेबी स्नेक टेबल के नीचे फन फैलाए बैठा मिला। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही  वह मौके पर पहुंचा और  रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।

बरसात के दिनों में सांप निकलने की घटना यहां आम बात हो जाती है। इससे पहले भी चौकी में कई बार सांप दिखे हैं। एक बार खिड़की पर करैत सांप लटका हुआ मिला था। एक अन्य मौके पर कोबरा टेबल पर फन फैलाए देखा गया। कोरबा वन मंडल में किंग कोबरा जैसे दुर्लभ सरीसृप पाए जाते हैं। यहां स्नेक रेस्क्यूअर और कुछ एनजीओ वन विभाग के साथ मिलकर सरीसृपों के संरक्षण का काम कर रहे हैं।

Search

Archives