कोरबा। बुधवारी बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक कंप्यूटर दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने आरोपी पर गाली-गलौज, धमकी और सामान तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है।
अमन सोनी का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और धक्का-मुक्की कर मारपीट भी किया। घटना के समय दुकान में मौजूद स्टाफ और ग्राहक भी दहशत में आ गए।
शिकायत में अमन सोनी ने बताया कि कैलाश अग्रवाल के बेटे अक्षत अग्रवाल के खिलाफ पहले से चेक बाउंस का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। उसी केस को वापस लेने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से यह घटना की गई है।
पीड़ित का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने सीएसईबी चौकी में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उन्हें अगले दिन आने को कहा गया। अगले दिन जाने पर गोल-मोल जवाब देकर वापस भेज दिया गया। अब तक न तो कार्रवाई हुई और न ही शिकायत की पावती मिली। इससे परेशान होकर पीड़ित ने अब सीधे एसपी को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। वही इस मामले में सीएसईबी चौकी प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्ष से शिकायत की गई है मामले में जांच की जा रही है।







