Home » सड़क दुर्घटना में गंभीर किशोर की मौत
कोरबा

सड़क दुर्घटना में गंभीर किशोर की मौत

कोरबा। सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक किशोर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद किशोर को घायल अवस्था में पोड़ी उपरोड़ा सीएचसी लाया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल लाया गया। जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार बांगो थानांतर्गत एतमानगर झाबर निवासी निखिल कुमार एक्का उम्र 15 पिता थिरमोन एक्का विगत शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए पोड़ी उपरोड़ा सीएचसी ले जाया गया। उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां किशोर का परीक्षण उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के वार्ड ब्वाय द्वारा सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले में शून्य पर मर्ग कायम कर लिया है। शव को पीएम के लिए चीरघर भेजा गया। सुबह पीएम के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मर्ग डायरी विवेचना के लिए बांगो थाना क्षेत्र में घटना स्थल होने के कारण भेजी जा रही है।

Search

Archives