Home » प्रेमी के घर के सामने प्रेमिका ने किया अग्निस्नान, किसी और से करने जा रहा था शादी
कोरबा

प्रेमी के घर के सामने प्रेमिका ने किया अग्निस्नान, किसी और से करने जा रहा था शादी

कोरबा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती में अग्निस्नान कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनो के बचपन की दोस्ती प्रेम में बदल गई। जब शादी की बारी आई तो युवक किसी अन्य युवती से शादी की तैयारी करने लगा। जिसकी जानकारी होने पर प्रेमिका प्रेमी को मनाने उसके घर जा पहुंची। उसके मना करने पर प्रेमिका ने घर के सामने ही अग्नि स्नान कर ली। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उसे अन्यत्र रेफर किया गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।बताया जा रहा है कि क्षेत्र में एक युवक निवास करता है, जिसकी दोस्ती बचपन से ही युवती के साथ थी। वे दोनों उम्र के साथ-साथ करीब आ गए। युवक भी शादी की बात कहता रहा, लेकिन विवाह का समय आने पर वह अपने वादे से मुकर गया। उसने समाज की ही किसी अन्य युवती से सगाई भी कर ली। युवक जल्द ही शादी की तैयारी कर रहा था। जिसकी भनक युवती को लग गई। वह सीधे युवक के पास जा पहुंची। वह शादी के लिए मान मनौवल करती रही, लेकिन युवक ने इंकार कर दिया। जिसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवती ने उसके घर के सामने ही अग्निस्नान कर ली। घटना में युवती करीब 90 फीसदी झुलस गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां बयान के दौरान पूरी बातें सामने आने की बात कही जा रही है। बहरहाल, डॉक्टरों ने युवती की हालत को देखते हुए सघन उपचार के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया है। मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।0 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती द्वारा मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगाने का मेमो प्राप्त हुआ है। उसके 90 फीसदी झुलसने की बात सामने आई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की बातें सामने आई है। विवेचना की जा रही है।रूपक शर्मा, निरीक्षक कोतवाली थाना

Search

Archives