Home » होली पर्व पर कोरबा पुलिस की नगरवासियों से अपील, जानें क्या करें और क्या ना करें
कोरबा

होली पर्व पर कोरबा पुलिस की नगरवासियों से अपील, जानें क्या करें और क्या ना करें

कोरबा। एसपी यू उदय किरण के निर्देश पर कोरबा पुलिस ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि होली की खुशियों के बीच सुरक्षा का ध्यान रखें। होली उमंग व उत्साह का त्यौहार है, झगड़े व उत्पात से खराब न करें। नशे का सेवन न करें और ना ही हुड़दंग मचाएं। बिना सहमति के किसी पर जबरदस्ती रंग लगाकर माहौल खराब ना करें। नगरवासियों से यह भी अपील की गई है कि होलिका दहन के समय कच्चे पेड़ो को ना काटे, बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन करने से बचें। घरों एवं भीड़-भाड़ इलाके के पास होलिका दहन ना करें, होलिका दहन करते समय ज्वलनशील एवं पटाखों का उपयोग ना करें, वहीं शांतिपूर्ण तरीके से होलिका का दहन करें। उमंग और भाईचारे के साथ होली मनाएं।
0 ये ना करें
– होली में नशीले पदार्थ का सेवन ना करें।
– पानी से भरे गुब्बारों का प्रयोग ना करें।
– ग्रीस एवं कांच युक्त रंगों का प्रयोग ना करें।
– अश्लील हरकतों एवं शब्दों का प्रयोग ना करें।
– परिवर्तित दुपहिया वाहन साइलेंसर का प्रयोग ना करें।
– बेवजह शहर में गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर हुड़दंग ना करें।
0 ये करें
– हर्बल रंगों का उपयोग करें।
– यातायात नियमों का पालन करें।
– सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करें।
– होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें एवं इलेक्ट्रिक खंबो एवं तारों का ध्यान करें।
– एक दूसरे के धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।

Search

Archives