Home » अमलडीहा का यात्री प्रतिक्षालय नहीं दे रहा आराम, प्रचार-प्रसार के काम आ रहा
कोरबा

अमलडीहा का यात्री प्रतिक्षालय नहीं दे रहा आराम, प्रचार-प्रसार के काम आ रहा

कोरबा-तुमान। पोंडी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलडीहा में विधायक मद से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण सन 2012-13 में 1 लाख 50 हजार की लागत से कराया गया था। देखरेख के अभाव में यात्री प्रतिक्षालय जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को प्रतिक्षालय आराम नहीं दे रहा है। प्रतिक्षालय के आसपास की जमीन भी समतल नहीं है। ऐसे में यात्री प्रतीक्षालय में आराम करने की बजाय पेड़ की छांव में आराम करना पसंद करते हैं। वर्तमान में गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में यात्रियों को सर्वसुविधायुक्त प्रतीक्षालय की आवश्यकता महसूस हो रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लोग कई घंटों तक बस का इंतजार करते हैं। इस क्षेत्र में चलने वाली बसों की संख्या भी कम हैं। जनप्रतिनिधि के लापरवाही के कारण यात्री प्रतिक्षालय जर्जर होने लगा है। प्रतिक्षालय की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इसे रैनबसेरा के रूप में कोई जरूरतमंद इस्तेमाल कर रहा है।

Search

Archives