Home » मोरगा के पास सड़क हादसा: बारातियों से भरा वाहन डिवाईडर से टकराया, आधा दर्जन लोग घायल
कोरबा छत्तीसगढ़

मोरगा के पास सड़क हादसा: बारातियों से भरा वाहन डिवाईडर से टकराया, आधा दर्जन लोग घायल

कोरबा। जिले के कोयलांचल क्षेत्र ढेलवाडीह से अंबिकापुर जा रही बारातियों से भरी चार पहिया वाहन के रोड डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार आधा दर्जन बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ को मामूली चोटें आई। घायलों का उपचार कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

कोरबा-पश्चिम क्षेत्र स्थित ढेलवाडीह से अंबिकापुर बारात लेकर जा रही चार पहिया वाहन सड़क के बीचों-बीच बने डिवाईडर में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में चालक सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर बाराती वाहन में ही फंस गए। राहगीरों की मदद से सभी बारातियों को बाहर निकाला गया। हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बांगो थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। चार पहिया वाहन में आधा दर्जन से अधिक महिला सवार थी जो हादसे का शिकार हुई है। तीन की हालत काफी गंभीर है सिर और हाथ पर उन्हें गंभीर चोंटे आई है, जिन्हें रेफर कर दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुटी हुई है। मामले की विवेचना कार्रवाई मोरगा चौकी प्रभारी रामकुमार उइके द्वारा की जा रही है। मोरगा चौकी पुलिस ने वाहन चालक के विरूद्ध धारा 279, 337 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

Search

Archives