Home » अभी- अभी की खबर : गैस लाइटर में हुआ जोर का ब्लॉस्ट, रस्सी बम की तरह फटा, सहमा परिवार
कोरबा छत्तीसगढ़

अभी- अभी की खबर : गैस लाइटर में हुआ जोर का ब्लॉस्ट, रस्सी बम की तरह फटा, सहमा परिवार

कोरबा। पुरानी बस्ती क्षेत्र स्थित एक घर के कीचन में जोर का ब्लास्ट हुआ। घर में महिला खाना बना रही थी। गैस लाइटर गैस चुल्हा के उपर रखा हुआ था। गैस चुल्हा जल रहा था। चुल्हे की प्लेट गर्म हो रही थी। हिट होने की वजह से गैस लाइटर में जोर का ब्लॉस्ट हुआ। ब्लॉस्ट इतना तेज था कि रस्सी बम की तरह फटा। गैस लाइटर फटने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आवाज से परिवार के दूसरे कमरे में बैठे सदस्य सहम गए। बहरहाल किसी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई है। घटना बुधवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे की है।

कोरबा टूडे स्टूडियो ने गैस लाइटर फटने के बाद की स्थिति साझा की है। इस घटना के बाद सीख लेने की आवश्यकता है। गैस लाइटर को किसी गर्म स्थान पर रखना खतरनाक साबित हो सकता है। पुरानी बस्ती निवासी सुलक्षणा सिंह घटना के बाद सहमी हुई है। महिला ने बताया कि उसे पता ही नहीं चला कि क्या फटा है। गैस लाइटर छिटककर दूर जा गिरा था, जो कुछ देर इधर उधर तलाश करने पर मिला। तब जाकर जानकारी हुई कि गैस लाइटर फटा है।

Search

Archives