Home » रानी गेट में आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा दशहरा मैदान
कोरबा छत्तीसगढ़

रानी गेट में आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा दशहरा मैदान

कोरबा। शहर के पुरानी बस्ती रानी गेट दुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा मंगलवार को दशहरा पर्व पर पारंपरिक तरीके से रावण दहन किया गया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। रानी गेट से जय श्रीराम के नारे के साथ पूरा दशहरा मैदान गूंज उठा। रावण के पुतले दहन स्थल स्कूल परिसर में समिति के सदस्य पहुंचे। आग लगते ही रावण का पुतला धू-धंूकर जल उठा। अच्छाई की बुराई, सत्य की असत्य पर और अंधकार पर उजाले की जीत का पर्व विजय दशमी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह रावण के पुतले का दहन किया गया। दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों ने जैसे ही रावण के पुतला में आग लगाई पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इसके पूर्व रंग बिरंगी आतिशबाजी का दर्शकों ने आनंद उठाया।

Search

Archives