घटना में प्रयुक्त पल्सर बाईक एवं चाकू किया गया जप्त
कोरबा। पाली थाना पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी राजकुमार कश्यप द्वारा भी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि चैतमा में श्री सांई फ्युल्स पेट्रोल पंप में दिनांक 15-16 जनवरी की दरम्यानि रात 4 युवको ने मारपीट कर चाकू दिखाकर 8000 रू लूटपाट किये थे । प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रंमांक- अप.क्र. 25/2026 धारा-309(6), (5)बीएनएस कायम कर विवेचना की जा रही थी।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ तिवारी के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर, अनुविभागीय पुलिस अधिक्षक कटघोरा के मार्गदर्शन में एवं विवेचना क्रम में समीर नागेश निवासी पाली को चौकी चैतमा थाना पाली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल जप्त की गई है। प्रकरण के तीन अन्य आरोपी वेदप्रकाश ऊर्फ नीलेश वैष्णव , अभिषेक प्रजापति ऊर्फ मांडा , कपिल पटेल सभी निवासी पाली को रतनपुर पुलिस ने थाना रतनुपर के अपराध क्रमांक 33/2026 धारा- 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत दिनांक 18 जनवरी को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे अभिरक्षा में लिये जाने की न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण कर पृथक से गिरफ्तारी की जाएगी।







