कोरबा। जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की विश्वसनीय बस सुविधा में अग्रणी पंकज ट्रेवल्स पेंड्रा द्वारा जन सुविधा के लिए समय-समय पर पहुंच विहीन क्षेत्रों में बस सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
इसी तारतम्य में पंकज ट्रेवल्स पेंड्रा द्वारा भर्रीडांड़ से पड़ौर कोतमा के लिए नियमित बस सेवा आरंभ कर दी गई है। बस सुबह 9.10 पर भर्रीडांड़ से छूटेगी और दोपहर 2.40 पर कोतमा से वापसी होगी।
बस संचालक विकास गोयल ने बताया कि भर्रीडांड़ से पड़ौर कोतमा के लिए कोई भी सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा होती है। सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को सफर में दो तीन जगह बस बदलनी पड़ती है, जिससे उनका समय बर्बाद होता है और आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए पंकज ट्रेवल्स द्वारा यह सुविधा आरंभ कर दी गई है। बस कोतमा से होते हुए व्हाया दानीकुंडी, मरवाही, आमाडांड, भाद, प्यारी, भालूमाड़ा के बीच चलेगी।







