Home » पीएम आवास के बंद घर में घुसा नाग, वाइल्डलाइफ टीम ने किया सफल रेस्क्यू
कोरबा

पीएम आवास के बंद घर में घुसा नाग, वाइल्डलाइफ टीम ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। मुड़ापार स्थित पीएम आवास के एक बंद मकान में  नाग देखा गया।  सांप को देखकर लोग दहशत में आ गए और इसकी सूचना घर मालिक को दी गई।

जानकारी मिलते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। बंद घर का ताला तोड़े जाने के बाद जब अंदर फन फैलाए बैठे नाग को देखा गया तो मौके पर मौजूद लोग सहम गए। हालांकि, टीम के सदस्य राजू बर्मन और शुभम ने सावधानीपूर्वक नाग को पकड़कर थैले में सुरक्षित किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

Search

Archives