मानिकपुर चौकी का मामला
कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास की बताई जा रही है। चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, जिस मोटरसाइकिल की चोरी हुई, उसे स्टेशन परिसर में बिना रसीद कटाए खड़ा किया गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी कर ली। घटना के बाद वाहन मालिक को बाइक चोरी होने की जानकारी हुई, जिसके बाद मामले की सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की पहचान के साथ चोरी हुई मोटरसाइकिल की तलाश की जा रही है। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 से हुई इस चोरी की घटना ने स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में जुटी हुई है।







