Home » फार्म हाउस से लाखों का सामानों की चोरी, पालतू डॉग जर्मन शेफर्ड भी साथ ले गए
कोरबा छत्तीसगढ़

फार्म हाउस से लाखों का सामानों की चोरी, पालतू डॉग जर्मन शेफर्ड भी साथ ले गए

संदिग्धों से पूछताछ जारी

कोरबा। जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में आने वाले ठाकुर रवेला स्थित एक फार्म हाउस में चोरी का मामला सामने आया हैै। अज्ञात चोरों ने फार्म हाउस में घुसकर लाखों का सामान चुरा लिया। चोर सीसीटीवी कैमरा, टीवी, फ्रिज और पालतू डॉग जर्मन शेफर्ड भी साथ ले गए। पीड़ित ने रजगामार चौकी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

रानी रोड कोरबा के 25 वर्षीय व्यक्ति का यह फार्म हाउस ठाकुर रवेला में है। सुबह एक ग्रामीण ने उसको सूचना दी कि उनके फार्म हाउस से कुछ लोग सामान चोरी कर रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि फार्म हाउस का ताला टूटा हुआ था और अंदर से कई सामान गायब थे।

पीड़ित ने बताया कि उनके फार्म हाउस से पहले भी जर्मन शेफर्ड नस्ल के डॉग चोरी हो चुके हैं। इस बार चोर 6 पप्पी, सीसीटीवी कैमरा, टीवी, फ्रिज, स्माई मशीन, कंबल, गरम लकड़ी काटने के 3 बर्वट, पलंग, खाना बनाने के बर्तन और अन्य औजार चुरा ले गए। इसके अलावा लगभग 2.5 किलोमीटर 5 डी मीटर की केबल वायर और अन्य छोटे कीमती सामान भी चोरी हुए हैं।

प्रार्थी ने बताया कि वह कोरबा में रहते हैं और रोज फार्म हाउस आते-जाते हैं। उनके फार्म हाउस पर एक ऑफिस और एक कमरा था, जहां सामान रखा था। जब उन्होंने जाकर देखा, तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस में लाखों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने रजगामार-ओमपुर चौकी प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने आवेदन में चोरी हुए सामानों की सूची देकर उचित कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर सामान बरामद कर लिया जाएगा।

Search