Home » कोरबा ब्रेकिंग : 24 घंटे बाद मिला जेसीबी चालक का शव, नहर में बह गया था
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा ब्रेकिंग : 24 घंटे बाद मिला जेसीबी चालक का शव, नहर में बह गया था

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया था। नहर किनारे कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में गिर गई। 24 घंटे बाद चालक का शव रीवा बाहर के पास मिला। मृतक चालक अमित पटेल शांदेल का निवासी था। घटना स्थल से 3 किलोमीटर दूर उसका शव मिला। उरगा पुंलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना उस समय हुई जब चालक वाहन को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा था, लेकिन रिवर्स लेने के दौरान जेसीबी फिर से नहर में पलट गई।

Search

Archives