कोरबा। कामकाज में कसावट लाने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिला पुलिस बल के विभिन्न थाना-चौकी में सेवाएं दे रहे आरक्षकों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। कुल 213 आरक्षक और महिला आरक्षक इस फेरबदल से प्रभावित हुए हैं।












