Home » सोनालिया पुल सड़क मार्ग में फिर लगा जाम
कोरबा छत्तीसगढ़

सोनालिया पुल सड़क मार्ग में फिर लगा जाम

कोरबा। जिले की सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाली सड़कों में से एक सोनालिया पुल पर लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। बुधवार शाम एक बार फिर सड़क जाम की स्थिति निर्मित हो गई। दुपहिया और चार पहिया वाहन चालक लगभग आंधे घंटे तक जाम मे फंसे रहे। रेलवे फाटक खुलने के बाद समस्या और बढ़ गई। स्थिति ऐसी हो गई कि वाहन चालकों को वापस लौटना भी मुश्किल हो गया। इधर यातायात विभाग के जवानों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।

Search

Archives