Home » दीपक कंस्ट्रक्शन में चोरी करने वाले पति-पत्नी और उनका साथी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई शिनाख्त  
कोरबा

दीपक कंस्ट्रक्शन में चोरी करने वाले पति-पत्नी और उनका साथी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई शिनाख्त  

कोरबा। दीपक कंस्ट्रक्शन के कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी और साथी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। दीपक कंस्ट्रक्शन का ऑफिस शिवाजी नगर आवासीय परिसर में है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात चोरी को अंजाम दिया गया था।थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अटल आवास निवासी मनीष गुप्ता, उसकी पत्नी सुमित्रा और उनका एक साथी राहुल शामिल है। पहले तीनों आरोपियों ने दीपक कंस्ट्रक्शन के ऑफिस की रेकी की। कार्यालय में रखे एक लैपटॉप, 50 हजार रुपए नगद और कुछ सामानों को पार कर दिया। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी पहले भी चोरी कीघटनाओं में शामिल रहे हैं, जिनके बारे में पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी दीपक कंस्ट्रक्शन के ऑफिस पहुंचे, तो पता चला कि कैश और लैपटॉप समेत कुछ सामान गायब है। कर्मचारियों ने घटन की सूचना संचालक दीपक नंदी को दी। संचालक नंदी तत्काल अपने कार्यालय पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिसमें महिला समेत 3 लोग चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। तीनों ने साजिश कर चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Search

Archives