कोरबा। बांकी मोंगरा एसईसीएल कालोनी में मानव संवेदनाओं को झकझोरकर रख देने वाला मामला आया है। भ्रूण को परिपक्व होने से पहले ही गर्भ में मारकर फेंक दिया गया। घटना शनिवार की शाम को सामने आई है।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल कालोनी के पीछे नाली के पास मिला। कॉलोनी के लोगां की नजर भ्रूण पर पडी। इसकी सूचना बांकीमोंगरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इधर बांकी मोंगरा की एसईसीएल कालोनी में मानव भ्रूण मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बांकीमोंगरा पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।







