Home » कोरबा ब्रेकिंग: कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे में भीषण सड़क हादसा
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा ब्रेकिंग: कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे में भीषण सड़क हादसा

कोरबा। कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां 3 नाबालिग स्कूली बच्चों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। दो बच्चों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी उपरोड़ा मंे हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर घायल बच्चे को कोरबा जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे स्कूटी से पोड़ी उपरोड़ा की ओर जा रहे थे। हादसे को लेकर आसपास के ग्रामीणों मे आक्रोश देखा जा रहा है।

कटघोरा – अंबिकापुर नेशनल हाइवे 130 को जाम कर दिया गया है। मौके पर पहुंची बांगो पुलिस व प्रशासन की टीम नाराज़ ग्रामीणों को समझाईस दे रही है।

Search

Archives