कोरबा। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अरदा मोड़ के पास ग्राम कसरेंगा जाने वाली मार्ग पर हादसा हुआ है। ढपढप निवासी किसान थान सिंह कंवर अपने निजी कार्य के लिए सीमेंट लेने गया हुआ था। अरदा मोड़ कसरेंगा जाने वाली रास्ते पर किसान थान सिंग अपनी मोटर साईकिल को खड़ा कर मछली लेने के लिए रुका हुआ था। तभी हाइवा क्र सीजी 12बीएच 8823 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपने चपेट पर ले लिया, जिससे मोटर साईकिल हाईवा के नीचे फंस गई।
कसरेंगा जाने वाली मार्ग पर भारी वाहन प्रवेश निषेध होने के बावजूद और अधिकतम वजन 12 टन वाहनों के लिए प्रवेश दिया जाना है फिर भीं हैवी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों में हैवी वाहनों के आवागमन से रोष देखने को मिल रहा है। हादसे में गनीमत है कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।







