कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के नोंनबिर्रा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक हाईवा और कैप्सूल वाहन की जोरदार भिड़ंत में हाईवा का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में हाईवा के चालक और हेल्पर बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।







