कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा खदान में की गई हैवी ब्लास्टिंग का लाइव वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ब्लास्टिंग से जटराज, सोनपुरी, पाली, पडनिया समेत आसपास के गांव और बस्तियां प्रभावित हुईं।
जटराज गांव में एक ग्रामीण के घर में दरार तक आ गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विभागीय अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह करीब 8:15 बजे ब्लास्टिंग की गई, जबकि नियमानुसार ब्लास्टिंग का समय दोपहर 2 बजे तय है। साथ ही ब्लास्टिंग से पहले 3 किलोमीटर दायरे को खाली कराना होता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।







