शोभायात्रा के बीच घूम रहे थे झपटमार
कोरबा। नवरात्रि पर्व में आयोजित शोभायात्रा में पूरे शहर भर के लोग शामिल हुए। इस भीड़ में झपटमारों ने भी अपना जौहर दिखाया। मां की गोद में बैठी एक साल डेढ़ साल की बच्ची के दौनों पैरों से चांदी का पायल पार कर दिया, वहीं एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया। घटना पुराना बस स्टैंड के आसपास की बताई जा रही है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
घटना की शिकार हुई महिलाओं के अनुसार वह मायके आई हुई थी और शोभायात्रा में अपनी बच्ची को लेकर गई हुई थी। इसी दौरान बच्ची के दोनों पैरों से चांदी का पायल निकाल लिया गया। महिला की भनक तक नही ंलगी। जब उसकी नजर बच्ची के पैरों पर गई तब घटना की जानकारी हुई। दूसरी महिला भी मंगलसूत्र से हाथ धो बैठी। दोनों महिलाएं भी पुरानी बस्ती क्षेत्र की बताई जा रही हैं। जिन महिलाओं के साथ घटना हुई, उन्होंने आसपास के लोगों को बताया कि उनके साथ घटना हुई है। खास बात यह है कि ससुराल से अपने मायके पहुंची महिला की बच्ची के साथ वारदात हुई है। महिला का कहना था कि जब ससुराल वालों को घटना की जानकारी होगी तो उनका ताना भी सुनना पड़ेगा। इस घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। क्योंकि पुलिस की अपील यही रहती है कि भीड़ में कीमती आभूषण पहनकर न जाएं। इसके बावजूद लोग भीड़ में कीमती सामान पहनकर जाते हैं। टूडे स्टूडियो घटना की पुष्टि नहीं करता। खबर सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पोस्ट की गई है।







