कोरबा। कोयला की अफरा-तफरी करने वाले गिरोह पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है। पुलिस ने 335 टन कोयला कीमती 576000.00 एवं 6 नग ट्रेलर जप्त किया है। पकड़े गए आरोपियों में लक्ष्मण कुमार पिता श्याम सुंदर श्रीवास उम्र 25 वर्ष पता मस्तूरी जिला बिलासपुर, तुषार खंडे पिता चंद्र कुमार खंडे उम्र 24 वर्ष पता परसदा थाना सकरी बिलासपुर , गोपी किशन सोनझरी पिता कमल प्रसाद सोनझरी उम्र 22 वर्ष पता खमरिया बिलासपुर, दुर्गेश कुमार साहू पिता दीनदयाल साहू उम्र 22 वर्ष पता धतूरा कोरबी थाना हरदी बाजार जिला कोरबा, अतीक मेमन पिता अवेज मेमन उम्र 26 वर्ष पता हरदीबाजार थाना हरदीबाजार जिला कोरबा का नाम शामिल है, अन्य आरोपियों की पता चला जारी है।
जप्त ट्रेलर वाहन
1. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 बिजी 5024
2. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 बीक्यू 9913
3. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 बीजे 4253
4. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 15 इ एच 2713
5. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 10 बीपी 5301
6. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 10 बीयू 9401
दरअसल प्रार्थी महताब आलम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उपरोक्त ट्रेलर के संचालकों द्वारा अदानी पावर के जयरामनगर रेलवे साइडिंग के स्टाफ के साथ मिलकर एसइसीएल गेवरा खदान से अदानी पावर के जयरामनगर रेलवे साइडिंग तक जाने वाले 335 टन कोयला को अदानी पावर के जयरामनगर रेलवे साइडिंग ना पहुंचा कर कोयले की अफरा-तफरी किया गया है, उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 444/25 धारा 316(3), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर दीपका थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर अपराध में शामिल उपरोक्त वाहनों को एवं अपराध से संबंधित कोयला को जप्त किया गया है, साथ ही अपराध में शामिल उपरोक्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है।







