कोरबा। जिले के पाली थानांतर्गत ग्राम लिटियाखार में ग्रामीण हेमंत कंवर 35 वर्ष खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही किसान की मौत हो गई। घटना के बाद ग्राम में शोक की लहर व्याप्त है। वह खेती किसानी कर पत्नी व दो छोटे बच्चों का पालन पोषण करता था। सुबह वह खेत गया था। वह खेत में निंदाई कर रहा था। इसी दौरान मौसम ने करवट ली। तेज गरज के साथ बारिश होने लगी।
ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर पहुंचता इससे पहले ही आकाशीय बिजली उस पर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। यह खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर जा पहुचें। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही पूरी कर ली है।







