कोरबा। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह के जंगल में मिले युवती के शव का मामला गरमा गया है। सोमवार को परिजनों और बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने बालको थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग रखी है।
परिजनों का कहना है कि युवती को नेवारटिकरा निवासी युवक अपने साथ लेकर गया था। मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध है। इधर पुलिस ने निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही का आश्वासन दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी। ज्ञात हो कि युवती 20 दिनों से कुसमंुडा थाना क्षेत्र के भैरोताल से लापता थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शव के समीप जहर की शीशी भी पुलिस को बरामद हुई है। ऐसे में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बहरहाल पुलिस की जांच जारी है।







