Home » खुटाघाट डेम में मिली युवती की लाश, फैली सनसनी, अकलतरा की रहने वाली थी
कोरबा

खुटाघाट डेम में मिली युवती की लाश, फैली सनसनी, अकलतरा की रहने वाली थी


कोरबा-रतनपुर।
खुटाघाट डेम में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गईं लोगों ने युवती की लाश पानी में उफनते देखा। बताया जा रहा है कि आसपास बदबू फैलने की वजह से लोगों ने डेम के नीचे जाकर देखा तो एक लाश दिखी। इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पतासाजी में पता चला कि युवती का नाम प्रीति भारद्वाज है, जोकि जांजगीर जिले के गोपालगंज अकलतरा की रहने वाली थी। हाल ही में वह बिलासपुर के कर्बला चौक में किराए के मकान पर रहकर एमएससी की पढ़ाई कर रही थी।मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले युवती ने अपने भाई के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा था, जिसमें संकेत दिया था कि किसी बात को लेकर वह टेंशन में है और वह अब अपनी जिंदगी समाप्त करने वाली है। मैसेज से घबराए परिजनों ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती की तलाश शुरू की। परिजनों ने रतनपुर पुलिस की भी मदद ली। जिस स्थान पर लाश मिली है, वहां भी परिजन युवती को ढूंढकर वापस हुए थे, लेकिन उन्हें युवती नहीं मिली। सुबह बदबू आने की वजह से बॉडी मिल सकी। यहां रतनपुर पुलिस की संवेदनशीलता भी देखने को मिली। खुटाघाट डेम के अंदर से सड़ी गली लाश निकालने में आरक्षक कृष्णा मार्काे ने अपनी अहम भूमिका निभाई और नौका के माध्यम से शव को खुटाघाट के दूसरी छोर पर निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी रतनपुर ले जाया गया । इस दौरान परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की छानबीन और पोस्टमार्टम के उपरांत ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले को हत्या जैसी संगीन वारदात से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल रतनपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Search

Archives